{"_id":"6b09dc5520d2a7c561019f8a","slug":"women-from-five-villages-unite-to-stop-discrimination-and-violence-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178811-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भेदभाव और हिंसा रोकने को एकजुट हुईं पांच गांवों की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भेदभाव और हिंसा रोकने को एकजुट हुईं पांच गांवों की महिलाएं
विज्ञापन
अमरोहा। महिलाओं को हिंसा और भेदभाव के खिलाफ जागरूक करने के लिए शुक्रवार को धनौरा विकासखंड की वासीपुर ग्राम पंचायत में उड़ान सोसाइटी ने यूनिसेफ के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पांच गांवों की 80 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
जिला कार्यक्रम समन्वयक सुजीत शरण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 25 नवंबर को मनाया जाता है। कार्यक्रम में घरेलू व शारीरिक हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव पर चर्चा कर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिलाओं को हिंसा के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर से 10 जनवरी तक जिले के सभी छह विकासखंडों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। वासीपुर के अलावा हलपुरा, धनसुरपुरा, दौराला और आसिफपुर माफी की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। यूनिसेफ समर्थित वॉश कार्यक्रम के तहत 150 गांवों में स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विशाल देव, सरिता चौहान, सत्यपाल सिंह, सुमित सूर्य और रेशमा का सहयोग रहा।