{"_id":"6afbd98a4415cb01940b59d5","slug":"video-three-day-annual-festival-of-arya-samaj-concludes-in-hasanpur-vedic-mantras-resonate-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हसनपुर में आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, गूंजे वैदिक मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर में आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न, गूंजे वैदिक मंत्र
हसनपुर। आर्य समाज हसनपुर के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का सोमवार को तीसरे समापन हुआ। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की शुरुआत सुबह की प्रथम बेला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए पावन यज्ञ से हुई। यज्ञ में आर्य समाज के मंत्री अंकित गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी अंशिका गुप्ता ने मुख्य यजमान के रूप में पूर्ण आहुति दी।
यह यज्ञ आचार्य ओमव्रत जी, आर्य समाज के पुरोहित अमीचंद्र शास्त्री और प्रसिद्ध भजन उपदेशक पंडित प्रताप वैदिक के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए अलीपुर गुरुकुल के आचार्य राजेंद्र सिंह और गुरुकुल के मेधावी बच्चों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और यज्ञ में विशेष योगदान दिया। यज्ञ की पूर्णाहूति के उपरांत दोपहर में आर्य समाज द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस तीन दिवसीय उत्सव से पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और ऊर्जस्वित हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।