अमरोहा के आदमपुर में अनीता हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी को न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई हथौड़ी और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
यूपी: बिना कपड़ों के लाश, कत्ल से पहले क्रूरता; जन्मदिन की पार्टी करने झांसा देकर अनीता को गवां ले गया था राजू
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:31 PM IST
सार
अनीता हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और बाइक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक राजू जन्मदिन की पार्टी में शामिल कराने का बहाना बनाकर अनीता को बाइक से गवां ले गया था, जहां मामा-भांजे ने हथौड़ी से हत्या कर शव खेत में दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
