{"_id":"69a05e260ddea90bc60731b8","slug":"video-mla-tarara-welcomed-the-newly-appointed-mandal-presidents-of-bjp-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक तरारा ने किया भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक तरारा ने किया भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत
Vimal Sharma
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:22 PM IST
Link Copied
विधायक राजीव तरारा के एमडीए कॉलोनी स्थित आवास पर भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक ने उनसे नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक क्षमता एवं समर्पण भाव से पार्टी की नीतियों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। भाजपा ने गजरौला का मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल को बनाया है, जबकि सोमप्रकाश को धनौरा का मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों बुधवार दोपहर बाद विधायक राजीव तरारा के कार्यालय पर पहुंचे। यहां दोनों मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए विधायक ने पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिससे पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करे। कपिल भड़ाना, रोहित आर्य, मास्टर राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ लालू सिंह, सुरेंद्र सिंह, पवन चौधरी, विनोद कुमार सिंह, सतवीर सिंह, सूरज सिंह पाल, सुशील सिद्धू, निहार त्यागी, गौरव सागर, उत्तम सिंह प्रजापति, डॉ भजन सिंह सोमपाल सिंह सुशील कुमार मौर्य,सरदार मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।