फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Kartik won two gold medals at the CBSE athletics competition.

Amroha News: सीबीएसई की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कार्तिक ने जीते दो स्वर्ण पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kartik won two gold medals at the CBSE athletics competition.
मंडी धनौरा। सीबीएसई की क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नगर के एमएस पब्लिक स्कूल के छात्र कार्तिक ने लंबी कूद व त्रिकूद में स्वर्ण पदक व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्तिक को प्रबंधन की ओर से प्रतीक चिह्न व नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजलि चौधरी ने बताया कि उनके स्कूल के छात्र कार्तिक धारीवाल ने हरिद्वार में आयोजित सीबीएसई की क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद व त्रिकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए दोनों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके बाद पंजाब के पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कार्तिक ने दोनों इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्तिक के स्कूल आने पर प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रबंधन की ओर से उसे प्रतीक चिह्न व नकद धनराशि प्रदान की गई। इस मौके पर निदेशक बबीता सिंह, विकास कुमार, अतुल कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed