{"_id":"69f60cd5b1c3767c6b0fdd23","slug":"video-eroding-bah-nala-has-heightened-the-concerns-of-the-villagers-in-daranagar-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कटान कर रहे बाह नाला ने बढ़ाई दारानगर के ग्रामीणों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान कर रहे बाह नाला ने बढ़ाई दारानगर के ग्रामीणों की चिंता
Vimal Sharma
Updated Sat, 02 May 2026 08:10 PM IST
Link Copied
बाह नाला द्वारा किए जा रहे कटान ने दारानगर गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जलधारा का रुख बदलने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा किया गया इंतजाम भी कारगर साबित नहीं हो रहा है।
दारानगर गांव के उत्तर दिशा में बाह नाला बह रहा है। जिसे रामगंगा पोषक नहर भी कहते हैं। इसकी जलधारा द्वारा तेजी से कटान किया जा रहा है। अब तक कई बीघा खेतों को जलधारा ने अपनी चपेट में ले लिया है। साथ ही इसका रुख गांव की तरफ भी हो गया है। इससे गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई हैै। हैरत की बात यह है कि सिंचाई विभाग ने कटान रोकने के लिए किनारे पर बांस की बल्लियां लगाई थीं। उनमें पेड़ाें की डालियों को डाला गया था, लेकिन इसके बाद भी कटान नहीं रुक रहा है। जिससे ग्रामीण खासे चिंतित हैं। दारानगर गांव निवासी मंगत सिंह, लक्ष्मण, शंकर, आदि का कहना है कि इसी तरह कटान होता रहा तो उनका गांव चपेट में आ सकता हैै। अभी तक जलधारा ने कई खेतों को काटकर अपनी चपेट में ले लिया है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि बाह नाला द्वारा किया जा रहा कटान रोकने के लिए जल्द ही पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जीयो ट्यूब लगाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।