Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: राहुल गांधी की होर्डिंग से अमेठी में 2027 की सियासत गरमाई, सोनिया-प्रियंका और सांसद किशोरी लाल शर्मा भी नजर आए
{"_id":"6aeaeba571eb0cb7f501983a","slug":"video-video-rahal-gathha-ka-haradaga-sa-amatha-ma-2027-ka-sayasata-garamaii-sanaya-parayaka-oura-sasatha-kashara-ll-sharama-bha-najara-aae-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राहुल गांधी की होर्डिंग से अमेठी में 2027 की सियासत गरमाई, सोनिया-प्रियंका और सांसद किशोरी लाल शर्मा भी नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राहुल गांधी की होर्डिंग से अमेठी में 2027 की सियासत गरमाई, सोनिया-प्रियंका और सांसद किशोरी लाल शर्मा भी नजर आए
अमेठी। विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, मगर जिले में राजनीतिक संदेशों के जरिए 2027 की सियासत की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर वाली एक होर्डिंग इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसमें राहुल गांधी संविधान की किताब थामे नजर आ रहे हैं। उनके साथ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
होर्डिंग पर लिखे नारे ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय दे दिया है। इसमें लिखा है, ''आंसू नहीं, पसीने बहाए, अब ऐसा ही नेतृत्व चाहिए।'' इस संदेश के जरिए राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर समर्थन जताया गया है। संविधान की किताब के साथ उनकी तस्वीर को भी खास राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
अमेठी में गांधी परिवार का पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में राहुल गांधी के साथ सोनिया और प्रियंका गांधी की तस्वीरों के शामिल होने से होर्डिंग को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, होर्डिंग किसने लगवाई और इसके पीछे किसकी पहल है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।