{"_id":"6af36a37fa8a95d5ac083df7","slug":"chhota-don-and-mangli-tiger-teams-won-amethi-news-c-96-1-ame1027-180093-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छोटा डान और मंगली टाइगर टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छोटा डान और मंगली टाइगर टीमें जीतीं
Wed, 11 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
भादर के जनता इंटर कॉलेज रामगंज खेल मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
भादर। रामगंज प्रीमियर लीग का शुभारंभ सोमवार को जनता इंटर कॉलेज रामगंज के खेल मैदान पर हुआ। पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। उद्घाटन मैच में छोटा डान वारियर्स की टीम ने जेसीसी स्टार्स को तीन विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मंगली टाइगर की टीम ने आलोक मोबाइल सुपरस्टार को पांच विकेट से शिकस्त दी।
पहला मुकाबला छोटा डान वारियर्स और जेसीसी स्टार्स की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीसी स्टार्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटा डान वारियर्स की टीम ने आठ गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर 77 रन बना लिए। इस तरह टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में आलोक मोबाइल सुपरस्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 89 रन बनाए। जवाब में मंगली टाइगर की टीम ने पांच विकेट खोकर 90 रन बना लिए और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों मुकाबलों में अजय यादव और आदर्श सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। आयोजक सदस्य हिमांशु सिंह और अजय सेन ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। इस मौके पर एपको इंफोटेक के निदेशक डीके सिंह, उद्योग व्यापार मंडल रामगंज के अध्यक्ष दीपक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।