Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   VIDEO: मोबाइल लोकेशन ने खोला अपहरण का राज, कौशांबी से युवक बरामद

VIDEO: मोबाइल लोकेशन ने खोला अपहरण का राज, कौशांबी से युवक बरामद

Mon, 16 Nov 2026 05:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:48 PM IST
VIDEO: मोबाइल लोकेशन ने खोला अपहरण का राज, कौशांबी से युवक बरामद
तिलोई। शाहमऊ से अगवा अंसार अहमद को पुलिस ने सोमवार को कौशांबी से सकुशल बरामद कर लिया। रविवार को उसे कार सवार लोग जबरन उठा ले गए थे। पिता की तहरीर पर मोहनगंज थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन खंगाली। कौशांबी में लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और युवक को मुक्त कराया। क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर मोहनगंज पुलिस की टीम कौशांबी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र पहुंची। दारानगर फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर एक काली स्विफ्ट कार खड़ी दिखाई दी। इसी दौरान कार के भीतर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर कार का दरवाजा खुलवाया तो पिछली सीट पर एक युवक दो लोगों के बीच बैठा मिला। उसके दोनों हाथ गमछे से बंधे थे और मुंह पर मास्क लगा था। पूछताछ में उसने अपना नाम अंसार बताया। पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से कामरान उर्फ चांद निवासी मस्ताना मार्केट, करेली, रूमी अहमद निवासी दरियाबाद और आतिफ निवासी खुल्दाबाद, प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी में डिग्गी से बांस का डंडा मिला। घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, गमछा और मास्क भी बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यह था मामला: मोहनगंज क्षेत्र के आबादी कोट मजरे शाहमऊ निवासी अंसार अहमद रविवार को सामान लेने शाहमऊ बाजार गया था। इसी दौरान अर्टिगा कार से पहुंचे लोग उसे जबरन बैठाकर ले गए थे। अंसार के पिता निसार अहमद ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा प्रयागराज निवासी कामरान के यहां काम करता था। काम के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद अंसार को अगवा कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

13 साल के तूफानी ने घोड़े को दिलाया पहला स्थान, दर्शकों ने की सराहना

16 Nov 2026

छठ महापर्व का समापन: शाहजहांपुर में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

16 Nov 2026

84 घाटों पर छठ की अद्भुत छटा! उगते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े श्रद्धालु

16 Nov 2026

आसमान से देखें काशी में छठ महापर्व की धूम

16 Nov 2026

सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही महिलाओं ने जल और दूध से दिया अर्घ्य

16 Nov 2026
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के पहले प्रतापगढ़ में निकाली गई कलश यात्रा, जेसीबी से बरसाए गए फूल

16 Nov 2026

छठ पर काशी में लाखों व्रतियों ने उगते सूरज को दिया अर्घ्य

16 Nov 2026
विज्ञापन

लुधियाना में डिजिटल जनगणना, मेयर ने दर्ज किए स्व-गणना के माध्यम से विवरण

16 Nov 2026

चंबा: लंबित देनदारियों के भुगतान और जेसीसी गठन की मांग, पेंशनरों का धरना पांचवें दिन भी जारी

16 Nov 2026

भाजपा की रणनीति, सपा-कांग्रेस की बैठक! 2027 के लिए सियासी बिसात तैयार

16 Nov 2026

कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में आग के बीच आठ लोगों का रेस्क्यू, दो की गई जान

16 Nov 2026

जयपुर में भीषण सड़क हादसा! 4 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, बोलेरो चालक की मौत, 7 घायल

16 Nov 2026

सोलन: नालागढ़ में भोर के अर्घ्य के साथ छठ पूजा पर्व संपन्न, महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

16 Nov 2026

सोलन: कसौली में पर्यटकों की बढ़ी चहल-पहल, होटल और होम स्टे फुल; हाईवे पर बाहरी राज्यों के वाहनों की कतारें

16 Nov 2026

रामपुर में दर्दनाक हादसा, गौराचांकी-डंसा सड़क पर खाई में गिरी कार; तीन की मौत, दो घायल

16 Nov 2026

मंडी में नगर निगम की सख्ती: दूसरों की जमीन से बिजली-पानी की लाइन नहीं बिछाने दी तो अपने कनेक्शन भी कट सकते हैं

16 Nov 2026

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मावठे की दस्तक! 18 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम

16 Nov 2026

हरिद्वार: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत

16 Nov 2026

कानपुर: अरमापुर छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रतियों ने किया महापर्व का समापन

16 Nov 2026

घाटमपुर: सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूरा किया व्रत

16 Nov 2026

नयागांव के पंचमुखी मंदिर में छठ पर्व का हुआ समापन, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

16 Nov 2026

काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे उमड़े श्रद्धालु

16 Nov 2026

फिरोजपुर के शीतला मंदिर से निकाली गई 108 कलश यात्रा, बाजारों में गूंजे जयकारे

चंडीगढ़ में छठ पर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ व्रत का समापन

अयोध्या के रुदौली में तमसा नदी के तट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का हुआ समापन

16 Nov 2026

रुपईडीहा में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन, हनुमान सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

16 Nov 2026

गोंडा में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत

16 Nov 2026

सीतापुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण

16 Nov 2026

अंबेडकरनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

16 Nov 2026

ऊना: संक्रांति पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फूलों से सजा मंदिर

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed