{"_id":"6add048458b0a7824903ee3d","slug":"employees-remain-firm-in-their-demand-for-outstanding-wages-amethi-news-c-96-1-ame1008-178873-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बकाया वेतन की मांग पर अड़े कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बकाया वेतन की मांग पर अड़े कर्मचारी
Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर बी-पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। जिले की सभी 79 सहकारी समितियों पर ताले लटके रहे। कर्मचारी नियमित और समयबद्ध वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग पर अड़े हैं। कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
बी-पैक्स कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश नेतृत्व लगातार मांग उठा रहा है। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया था, मगर अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ। कर्मचारियों को बकाया वेतन का इंतजार है। इसी के विरोध में हड़ताल की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन में कैडर सचिव, प्रभारी और नॉन कैडर सचिव के साथ आंकिक, लिपिक, विक्रेता, सहयोगी तथा चौकीदार शामिल हैं। कर्मचारियों की मांग है कि बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और भविष्य में वेतन नियमित रूप से समय पर दिया जाए।
विज्ञापन
उधर कर्मचारियों की हड़ताल से सहकारी समितियों का कामकाज ठप है। रबी की बोआई के बीच खाद वितरण प्रभावित होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।