{"_id":"6add05087a948c808d047150","slug":"parshik-and-ayush-ran-the-fastest-amethi-news-c-96-1-ame1008-178870-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सबसे तेज दौड़े आंशिक और आयुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सबसे तेज दौड़े आंशिक और आयुष
Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
दरखा में आयोजित न्याय पंचायत प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं। स्रोत : स्कूल
अमेठी सिटी। ताला न्याय पंचायत की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने दौड़ और कबड्डी में दमखम दिखाया। प्राथमिक विद्यालय ताला प्रथम के कक्षा पांच के छात्र आंशिक ने बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।
प्राथमिक विद्यालय दरखा के दिवेस कुमार दूसरे स्थान पर रहे। बालकों की 200 मीटर दौड़ में दरखा के आयुष और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दरखा की परी विजेता बनीं।
जूनियर स्तर की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जूनियर हाईस्कूल दरखा के कक्षा छह के छात्र गजेंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कक्षा आठ की संध्या ने बाजी मारी। कबड्डी के प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय दरखा और जूनियर स्तर पर जूनियर हाईस्कूल दरखा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
खेरौना और नरैनी सहित अन्य न्याय पंचायतों में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक गिरीश कुमार सिंह, नोडल संकुल शिक्षक सत्य प्रकाश शुक्ल, जितेंद्र तिवारी, वरुण कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।