फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stay away from ego and embrace humility.

Amethi News: अहंकार से दूर रहकर विनम्रता अपनाएं

Sun, 25 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Stay away from ego and embrace humility.
संग्रामपुर के धौरहरा गांव में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
संग्रामपुर। धौरहरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को प्रयागराज से आए प्रवाचक देवव्रत ने श्रद्धालुओं को धर्म के मर्म से परिचित कराते हुए अच्छे कर्म करने और दूसरों के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा दी। कहा कि धर्म का वास्तविक अर्थ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने आचरण में सत्य, करुणा और परोपकार को उतारना भी है।
विज्ञापन


प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य के विचार ही उसके व्यवहार और व्यक्तित्व की दिशा तय करते हैं। मन में सकारात्मकता होगी तो कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी। इसके लिए जरूरी है कि व्यक्ति क्रोध, ईर्ष्या और अहंकार से दूर रहकर धैर्य, क्षमा और विनम्रता को अपनाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्म का पालन तभी सार्थक है, जब मनुष्य अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाए। माता-पिता का सम्मान, परिवार के प्रति जिम्मेदारी, जरूरतमंदों की सहायता और सत्य का साथ देना भी धर्म के महत्वपूर्ण अंग हैं। इस मौके पर बृजबली सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह, बृजेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेंद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह गुड्डू, शैलेश सिंह, राजकुमार सिंह और मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed