{"_id":"692d76248bb8eb1fe00de631","slug":"video-amatha-ma-sir-ka-le-9986-fasatha-farama-vatarata-65-fasatha-ka-haaa-dajataijashana-2025-12-01-1764587044","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में जिला पंचायत सदस्य को जिला बदर किए जाने से नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में जिला पंचायत सदस्य को जिला बदर किए जाने से नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमेठी में सिंहपुर के वार्ड नंबर-13 से जिला पंचायत सदस्य को जिला बदर किए जाने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर की गई कार्रवाई हटाने की मांग की। रणनीति बनाकर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
ब्लॉक सिंहपुर के शिवरतनगंज थाने के पेंडारा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती को 13 नंबर को अपर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट से जिलाबदर का आदेश जारी किया गया है। इसी को लेकर भीम आर्मी के मंडल संयोजक अयोध्या अरुण कुमार शास्त्री की अगुवाई में जिला मुख्यालय की सड़कों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत सदस्य ने सड़क निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने और न्यायालय में वाद दायर होने के बावजूद भूमि की हेराफेरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। आरोप है कि पुलिस ने दबाव में उन पर दो एफआईआर दर्ज की।
आरोप है कि सिर्फ दो केस होने के बावजूद असंवैधानिक तरीके से गुंडाएक्ट के तहत कार्यवाई करते हुए जिलाबदर कर दिया गया। कहा कि भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय की मांग करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है। डीडीसी पर की गई कार्रवाई वापस ली जाए, अगर मांग पूरी नहीं हुई तो रणीनीति बनाकर प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।