फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water failed to reach homes; complaints increased.

Amethi News: घरों तक नहीं पहुंचा पानी, शिकायतें बढ़ीं

Wed, 16 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water failed to reach homes; complaints increased.
संग्रामपुर के भावलपुर में बनी पानी की टंकी। -संवाद
अमेठी। हर घर तक नल से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। हालांकि, कई गांवों में घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। योजना के शिकायत पोर्टल पर दर्ज मामलों से जमीनी हकीकत सामने आई है। शिकायतों में कहीं दो साल से नल सूखे हैं तो कहीं मोटर खराब होने से चार-पांच दिन से पानी बंद है।
विज्ञापन


पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से भी कई गांवों में लंबे समय से जलापूर्ति प्रभावित है। संग्रामपुर के भावलपुर निवासी आनंद लाल ने 10 सितंबर को शिकायत की कि कनेक्शन के बाद भी दो साल से पानी नहीं मिला। इसी गांव के तीर्थराज तिवारी ने 11 सितंबर को पर्याप्त पानी न मिलने और खोदी गई सड़क की मरम्मत न होने की समस्या बताई।
विज्ञापन


भेंटुआ के पिंडोरिया निवासी मोहित सिंह ने 10 सितंबर को मोटर जलने से पांच दिन से जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई। प्रकाश कश्यप ने भी चार दिन से पानी बंद होने की शिकायत की। भादर के घोरहा निवासी हर्षित ने 11 सितंबर को मुख्य मार्ग पर 15 दिन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की शिकायत की। मुसाफिरखाना के निजामुद्दीन निवासी मनोरम गुप्ता ने 10 सितंबर को कनेक्शन के बावजूद पानी न मिलने और नल की टोंटी न लगाए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना मजबूरी
जनता की परेशानी और समाधान के प्रयास कनेक्शन मिलने के बाद भी ग्रामीणों को घरेलू जरूरत के पानी के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जलापूर्ति बाधित होने से उन्हें रोजमर्रा के कामों में सबसे अधिक परेशानी होती है।


जिम्मेदार बोले-कराई जा रही है शिकायताें की जांच
अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राव ने बताया कि जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने मोटर या पाइपलाइन में खराबी वाले गांवों में मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। लंबे समय से पानी नहीं मिलने वाली शिकायतों का भी निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed