{"_id":"6aa26dd5d63aa3fa8700defc","slug":"video-amatha-ma-patal-fakana-ka-lkara-yatha-kagarasa-karayakaratao-oura-palsa-ma-bhaugdhata-nakajhaka-oura-hathapaii-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पुतला फूंकने को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, नोकझोंक और हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पुतला फूंकने को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, नोकझोंक और हाथापाई
अमेठी में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जामो तिराहे के पास रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति बन गई। प्रदर्शन को देखते हुए गौरीगंज और मुंशीगंज के साथ जामो थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। सीओ मनोज मिश्र ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने पर अड़े रहे।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से पुतला लेकर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए थे। कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को खत्म करने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद किए गए शुद्धिकरण को लेकर नाराजगी है। इसी को लेकर कार्यकर्ता अमित शाह का पुतला फूंकने पर अड़े थे।
कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का कहना था कि पुतला फूंकने की अनुमति नहीं है। कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़े रहे। जामो तिराहे के पास इसी बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को पीछे हटाने का प्रयास किया।
प्रदर्शन को देखते हुए पहले से गौरीगंज और मुंशीगंज थाने की पुलिस तैनात थी। विवाद बढ़ने पर जामो थाने की फोर्स भी बुला ली गई। सीओ मनोज मिश्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। काफी देर तक गौरीगंज-कलेक्ट्रेट मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। नेताओं ने कहा कि विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई और कांग्रेस नेताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार का विरोध जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।