{"_id":"6a5b95bd7e9c5d2204029bb0","slug":"video-amatha-kata-para-maugdha-tarakatara-dasaema-sa-bhaugdha-cara-ghayal-dasaema-calka-harasata-ma-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी: कट पर मुड़ा ट्रैक्टर डीसीएम से भिड़ा, चार घायल डीसीएम चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: कट पर मुड़ा ट्रैक्टर डीसीएम से भिड़ा, चार घायल डीसीएम चालक हिरासत में
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली के कठौरा गांव के पास शनिवार को कट से दूसरे लेन में मुड़ा ट्रैक्टर डीसीएम से भिड़ गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
महुआबोझ निवासी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि गांव के मोहम्मद शैब (20) ट्रैक्टर चला रहे थे। उनके साथ उनका बेटा मोहम्मद सारिक (12), आहिल रजा (14) और मोनिस (10) ट्रैक्टर पर सवार थे। सभी धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करने जा रहे थे। गांव से कुछ दूर कठौरा के पास हाईवे पर बने कट से ट्रैक्टर दूसरे लेन में पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही डीसीएम उससे भिड़ गई। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चारों घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने कट पर अचानक वाहन दूसरी लेन में मोड़ दिया था। इसी दौरान डीसीएम पहुंच गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से चला गया। एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।