फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hospital operator beaten up for demanding Rs 7,800 loan

Amethi News: उधार के 7,800 रुपये मांगने पर अस्पताल संचालक को पीटा

Wed, 30 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator beaten up for demanding Rs 7,800 loan
जायस थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
अमेठी सिटी। जायस के बेहटा मुर्तुजा गांव निवासी अस्पताल संचालक मो. नूरैन खान को उधार दिए 7,800 रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि कार सवार पांच लोगों ने टांडा-बांदा हाईवे पर कासिमपुर के पास उनकी कार रोककर डंडे और हॉकी से पिटाई की। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



नूरैन खान ने बताया कि वह साथी शाहरुख के साथ जायस के सुल्तानपुर रोड स्थित सिटी अस्पताल का संचालन करते हैं। करीब पांच माह पहले गौरीगंज के पूरे फाजिल गांव निवासी रिजवान अहमद ने उससे 7,800 रुपये उधार लिए थे। एक माह में रकम लौटाने की बात कही थी। कई बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन



रविवार रात नूरैन खान अपने साथी हसनैन के साथ कार से लौट रहे थे। कासिमपुर के पास रिजवान अपने साथियों के साथ मिला। नूरैन खान ने उधार की रकम मांगी तो आरोपियों ने कार रोक ली। आरोप है कि रिजवान ने जामों के लालपुर मजरे रामपुर नौरंगाबाद गांव निवासी मो. असलम, सरमे गांव निवासी इकरार अहमद, बरौलिया गांव निवासी नफीस अहमद और गौरीगंज के रानीपुर मजरे बाजगढ़ी गांव निवासी इमरान के साथ मिलकर नूरैन खान और उसके साथी की पिटाई कर दी। दोनों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को नूरैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि इंस्पेक्टर जायस अमरेंद्र सिंह ने तिलोई मार्ग से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। रिजवान के पास से तमंचा और एक कारतूस, असलम के पास दो कारतूस मिले। स्विफ्ट कार से हॉकी और डंडा बरामद हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed