{"_id":"6abc11c2f02d2da0ac039d25","slug":"the-intense-heat-and-humidity-caused-problems-amethi-news-c-96-1-ame1002-176888-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज धूप व उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज धूप व उमस ने किया परेशान
Wed, 30 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में धूप से बचाव के लिए सिर ढक कर जाती छात्राएं। -संवाद
अमेठी सिटी। तीन दिन की बारिश थमने के बाद मंगलवार को धूप निकली तो उमस बढ़ गई। दोपहर में तेज धूप के साथ चिपचिपी गर्मी बढ़ने लगी। पंखे चलने के बाद भी घरों और दुकानों में लोगों को राहत नहीं मिली। बाहर निकले लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए।
दोपहर में वातावरण में नमी अधिक होने से उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पैदल चलने वाले लोग थोड़ी दूरी तय करने के बाद छांव में रुकते दिखे। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लोग धूप से बचते नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सुबह की तुलना में आवाजाही कम रही। गौरीगंज निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि सुबह मौसम सामान्य था। दोपहर में धूप निकलते ही उमस काफी बढ़ गई। थोड़ी दूर पैदल चलने पर ही गर्मी परेशान करने लगी। मुसाफिरखाना की रीना देवी ने बताया कि बारिश के कारण रुके जरूरी काम निपटाने के लिए बाहर निकली थीं। धूप और उमस के कारण अधिक देर बाहर रुकना मुश्किल लगा।
गौरीगंज के किसान रामनरेश वर्मा ने बताया कि तीन दिन की बारिश से धान के खेत में पानी भर गया है। मौसम खुलने से पानी कम होने की उम्मीद है। जगदीशपुर के किसान शिवकुमार यादव ने बताया कि धान की फसल खेत में खड़ी है। अधिक समय तक पानी जमा रहा तो फसल प्रभावित हो सकती है। अमेठी के दुकानदार मनोज अग्रवाल ने बताया कि बारिश के दौरान बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी। मंगलवार को मौसम खुलने पर लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 87 और न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 1.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अगले 24 घंटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के या आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वर्षा होने की संभावना नहीं है।