फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Anukalp's team won the Kabaddi competition.

Amethi News: कबड्डी स्पर्धा में अनुकल्प की टीम ने मारी बाजी

Wed, 30 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Anukalp's team won the Kabaddi competition.
 फुरसतगंज के फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट परिसर में कबड्डी खेलते विद्यार्थी। स्रोत:
फुरसतगंज। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट परिसर में सोमवार से स्पोर्ट्स वीक ‘ईर्तिका 7.0’ शुरू हुआ। पहले दिन हुईं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रस्साकशी में अनुष्का की टीम ने जीत दर्ज की। 100 मीटर दौड़ में भी अनुष्का ने छात्रा वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इसके बाद कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी और दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। कबड्डी में देव और अनुकल्प टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अनुकल्प टीम विजेता रही। खो-खो में 25 और 26 बैच की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 25 बैच की टीम ने जीत दर्ज की। रस्साकशी में अनुष्का और संध्या की टीम आमने-सामने रहीं। अनुष्का की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन



100 मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में अनुष्का प्रथम, नैना द्वितीय और अनुभा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में अमित प्रथम, पवन द्वितीय और रुद्रा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पवन प्रथम, विपिन द्वितीय और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। संस्थान के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed