{"_id":"6a55dd3ebce5f65083083cac","slug":"video-video-yatayata-sarakashha-ka-lkara-chhatara-chhatarao-na-nakal-jaganprkata-ral-7-sa-21-jalii-taka-calya-ja-raha-abhayana-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यातायात सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, 7 से 21 जुलाई तक चलाया जा रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यातायात सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, 7 से 21 जुलाई तक चलाया जा रहा अभियान
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जलालपुर में मंगलवार को छात्र छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। यह अभियान 7 से 21 जुलाई तक संचालित किए जा रहे शून्य दुर्घटना अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
रैली का शुभारंभ परिसर से नोडल अधिकारी तकदीश फातिमा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राएं सड़क सुरक्षा संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया।
रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जीजीआईसी जलालपुर, अमर गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जफरिया नेशनल इंटर कॉलेज तथा मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से रैली निकालकर नगरवासियों का ध्यान सड़क सुरक्षा के महत्व की ओर आकर्षित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।