{"_id":"6b0a66985310632d3e0cca42","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-vashashha-matathata-jaganprkata-a-bhayana-ka-ral-ka-daema-thakhaii-hara-jhada-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान की रैली को डीएम दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान की रैली को डीएम दिखाई हरी झंडी
विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जिले में जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अकबरपुर तहसील से निकल कर पुरानी तहसील तक गई। रैली में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों ने लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने व मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
रैली के दौरान डीएम ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम ने कहाकि मतदाता अपना नाम, पता, पिता का नाम व फोटो की जांच बूथों पर जाकर कर लें। इसके साथ ही युवाओं से मतदाता बनने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई।
अभियान के माध्यम से लोगों को फॉर्म-6 सहित मतदाता सूची से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी भी दी गई। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इस दौरान एडीएम रंजीत कुमार, एडीएम वित्त एंव राजस्व ज्योत्सना बंधु, एसडीएम प्रतीक्षा सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।