{"_id":"6b09bb66d9b9a01722026c77","slug":"protest-by-gram-rozgar-sevaks-over-their-demands-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-170024-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन
विज्ञापन
शुक्रवार को डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन करते रोजगार सेवक। संवाद
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों के समाधान को लेकर वीबी-जी राम जी योजना से जुड़े ग्राम रोजगार सेवकों और अन्य कार्मिकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर शासन के खिलाफ नाराजगी जताई और लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद डीएम और सीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदेश स्तर पर घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत 23 से 30 नवंबर तक ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
वीबी-जी राम जी महासंघ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में लेखा सहायक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व संघ संयोजक प्रमोद राजभर ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने शासन और संबंधित अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में दो और तीन दिसंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस दौरान अजीत कुमार, नीरज सिंह, चंदन कुमार, आरिफ मेहंदी व जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।