{"_id":"6ad75d32f1f520a65904e677","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-naha-saha-rathara-ka-samarathana-ma-chhatara-sabha-na-faka-patal-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में नेहा सिंह राठौर के समर्थन में छात्र सभा ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में नेहा सिंह राठौर के समर्थन में छात्र सभा ने फूंका पुतला
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के समर्थन में समाजवादी छात्र सभा ने मंगलवार को दशहरे के अवसर पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष बाल गोविंद गौतम के नेतृत्व में रावण के साथ उन लोगों के पुतले का दहन किया गया, जिन पर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
इस दौरान बाल गोविंद गौतम ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नेहा सिंह राठौर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। उनके खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों का विरोध होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह मामला केवल एक महिला की प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि महिला सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से भी जुड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।