{"_id":"6ac8a7e9e14fbcf9430f896c","slug":"video-abdakaranagara-thahaja-ka-samana-ltana-ka-pacayata-ma-vavatha-cara-ka-pata-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: दहेज का सामान लौटाने की पंचायत में विवाद, चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: दहेज का सामान लौटाने की पंचायत में विवाद, चार को पीटा
अंबेडकरनगर: सम्मनपुर क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव में गर्भवती पत्नी की मौत के बाद दहेज का सामान वापस करने को लेकर बुधवार को बुलाई गई पंचायत में विवाद हो गया। आरोप है कि मृतका के पति सर्वेश गुप्ता ने अपने साथियों के साथ ससुर, दो साढ़ुओं और चचिया ससुर की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद घनश्याम ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुल्तानगढ़ निवासी सर्वेश गुप्ता (30) का विवाह करीब ढाई वर्ष पहले भीटी क्षेत्र के बेनीपुर गद्दोपुर निवासी नीलम (25) के साथ हुआ था। नीलम आठ माह की गर्भवती थीं।
22 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने और हाथ-पैर में सूजन आने पर सर्वेश उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में नीलम की मौत हो गई।
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद मायके पक्ष ने सर्वेश से शादी में दिए गए सामान को वापस करने की मांग शुरू की। सर्वेश ने 13वीं के बाद सामान लौटाने की बात कही थी।
इसी सिलसिले में बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव में पंचायत बुलाई गई। इसमें सियाराम अपने दामाद सुनील और महेंद्र तथा छोटे भाई घनश्याम के साथ पहुंचे। बातचीत के दौरान सामान लौटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।