{"_id":"6ac92247728bf0e97c039c5d","slug":"negligence-in-census-work-will-not-be-tolerated-dm-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-166703-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना के काम में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना के काम में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही : डीएम
विज्ञापन
फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जानकारी लेती डीएम। सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण को त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ईशा प्रिया ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखी और प्रशिक्षणार्थियों से तैयारियों की जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि जनगणना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास और भविष्य की नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त सटीक आंकड़ों के आधार पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। ऐसे में सभी फील्ड ट्रेनर्स गंभीरता और पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण का प्रशिक्षण सात से नौ अक्तूबर तक चला, जिसमें 60 फील्ड ट्रेनर्स शामिल हुए। वहीं, दूसरे चरण का प्रशिक्षण 12 से 14 अक्तूबर तक होगा। इसमें 28 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु और मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।