{"_id":"6adf8abb1a981220f503dd43","slug":"woman-dies-from-snakebite-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-167878-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सांप के काटने से महिला की मौत
विज्ञापन
कैलाशा (फाइल फोटो)
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के रानीवा कर्माजीत पल्हनपुर गांव में रविवार रात जमीन पर सो रही महिला को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कटेहरी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी रामबचन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके मुताबिक, रविवार शाम खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य कमरे में जमीन पर सो गए थे। रात करीब 12 बजे पत्नी कैलाशा (42) अचानक चीखकर उठीं। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। लाइट जलाने पर कमरे से सांप भागता दिखाई दिया। सांप ने कैलाशा के दाएं पैर में दो जगह काट लिया था।
सांप के काटने के कुछ ही देर बाद कैलाशा की हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी कटेहरी ले गए। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद कैलाशा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कैलाशा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके आठ बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में 16 वर्षीय कृष्णा, 12 वर्षीय काजू, आठ वर्षीय तुलसी और दो वर्षीय आकाश हैं। मां की मौत से चारों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले रामबचन के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण की चिंता भी खड़ी हो गई है। पत्नी की मौत से पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।