फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District-level chess competition to be held in December

Ambedkar Nagar News: दिसंबर में होगी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता

Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
District-level chess competition to be held in December
अंबेडकरनगर। जिले में शतरंज को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए अंबेडकरनगर चेस एसोसिएशन ने पहल शुरू की है। सोमवार को तक्षशिला रूट्स में हुई एसोसिएशन की पहली आधिकारिक बैठक में दिसंबर में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जिले की शतरंज प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारना है। इसके लिए नियमित रूप से प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यों ने जिले में शतरंज के विकास को लेकर सुझाव दिए और सक्रिय शतरंज संस्कृति विकसित करने का संकल्प लिया। रितेश पांडेय ने सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से जिले को शतरंज के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed