{"_id":"6adf8b4c1adc04f14e017b7e","slug":"constitution-dialogue-to-be-held-in-over-300-schools-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-167886-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 300 से अधिक स्कूलों में होगा संविधान संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 300 से अधिक स्कूलों में होगा संविधान संवाद
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
अंबेडकरनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संविधान में दिए गए अधिकारों, कर्तव्यों और कानूनी संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए जिले के 300 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में संविधान संवाद अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कक्षा नौ से 12 तक के करीब एक लाख विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य और निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों से परिचित कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 27 अक्तूबर को शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को अभियान के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक कर सकें।अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब का गठन कर इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजनी होगी। प्रधानाचार्य एक शिक्षक को क्लब का प्रभारी नामित करेंगे। यही शिक्षक अभियान के नोडल होंगे और विद्यार्थियों के बीच जागरूकता गतिविधियां संचालित करेंगे। क्लब के सदस्यों का चयन करने के साथ उनके संकल्प और गतिविधियों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
शिक्षकों का प्रशिक्षण मुख्यालय या तहसील स्तर पर 50 से 100 शिक्षकों के बैच में एक दिवसीय होगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों और विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
विज्ञापन
संविधान से लेकर निशुल्क कानूनी मदद तक की मिलेगी जानकारी
संविधान संवाद के तहत विद्यार्थियों को संविधान निर्माण, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान की प्रस्तावना के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही मौलिक अधिकारों, संवैधानिक उपचार के लिए अनुच्छेद 32 और 226 की भूमिका, राज्य के अंगों, चुनाव, राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को निशुल्क कानूनी सहायता के लिए विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया जाएगा।
क्लब के गठन के दिए गए निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सभी विद्यालयों में विधिक साक्षता क्लब के गठन करने का निर्देश दिया गया है। सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्य नामित शिक्षक को क्लब का प्रभारी बनाया गया है। विधिक साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान की सीख दिलाई जाएगी।
कौस्तुभ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक