{"_id":"6adf8a665fef0eba400ab44d","slug":"connections-of-185-defaulters-disconnected-rs-21-lakh-in-outstanding-dues-recovered-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-167908-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 185 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 21 लाख वसूला बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 185 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, 21 लाख वसूला बकाया
विज्ञापन
भीटी में बिजली उपभोक्ता के कनेक्शन के अभिलेखों की जांच करते अधिकारी। स्रोत बिजली विभाग
अंबेडकरनगर। बिजली बिल के बकाये की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए सोमवार को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिजली विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 185 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। वहीं, अभियान के दौरान कुल 21 लाख रुपये के बकाया बिल की वसूली की गई।
अकबरपुर डिवीजन में अधिशासी अभियंता प्रेमचंद के नेतृत्व में विभागीय टीम ने भीटी और महरुआ में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 70 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और करीब सात लाख रुपये की वसूली की गई। इसके बाद टीम ने अकबरपुर के तहसील तिराहे, शहजादपुर और मरैला में भी जांच की। यहां कार्रवाई की भनक लगने पर कई बकायेदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। इसके बावजूद टीम ने 60 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और सात लाख रुपये का बकाया बिल वसूला। इस दौरान अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
उधर, आलापुर डिवीजन में अधिशासी अभियंता एके यादव के निर्देश पर एसडीओ राधा सिंह के नेतृत्व में राजेसुल्तानपुर, किछौछा, जहांगीरगंज, हंसवर और मकोईया गांवों में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने 75 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने के साथ सात लाख रुपये के बकाया बिल की वसूली की।
विज्ञापन
विभाग की ओर से बकाया बिल जमा कराने और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बकायेदारों से समय पर बिल जमा करने की अपील की है।