अंबेडकरनगर पहुंचे कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में सब ठीक है और पांचों दल मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। संजय निषाद के माताप्रसाद पांडेय से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीमार होने पर एक नेता दूसरे नेता का हालचाल लेने गया था, इसे गठबंधन से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थिति डूबती हुई नैया जैसी है। उन्होंने दावा किया कि अंबेडकरनगर में उनके आने के बाद विपक्षी नेता अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर समर्थन मांगने लगे हैं। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के आरोपों पर कहा कि उन्हें अब डर सताने लगा है। राजभर ने रोहिणी आयोग और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की चुनौती दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण का उचित लाभ सभी वर्गों को नहीं मिलने देता। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण के उपवर्गीकरण की सिफारिश का मुद्दा राजभर पहले भी उठाते रहे हैं। सपा के नेता अखिलेश से डरे हुए हैं कि कहीं मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए रुपये मांगे तो कहीं उन्हें पार्टी से निकाल न दिया जाए।
उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में दंगे और जनहानि होने का आरोप लगाते हुए मौजूदा सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था बेहतर होने का दावा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों से अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्ट नहीं करने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उनका एक्स अकाउंट हैक करवा दिया गया है। इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। समस्या दूर होने के बाद वह फिर सक्रिय होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।