{"_id":"6af4170f3624439a96025ecb","slug":"video-a-surge-of-devotion-at-the-procession-of-lord-govardhan-girdhari-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भगवान गोवर्धन गिरधारी की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान गोवर्धन गिरधारी की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
गोवर्धन पूजा महोत्सव के अवसर पर श्री गोवर्धन पूजा समिति की ओर से भगवान गोवर्धन गिरधारी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया में समिति अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने आचार्य संतोषानंद महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन और आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, महापौर गणेश केसरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आरती उतारी।
शोभायात्रा में गोवर्धन गिरधारी, द्वारकाधीश, महारास लीला और कालिया नाग मर्दन की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। ढोल-नगाड़े, बैंड, घोड़े और ऊंट के साथ निकली यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। जय गोवर्धन-जय गिरधारी के जयघोष से मार्ग गूंज उठा। यात्रा मुट्ठीगंज से हटिया, आर्य कन्या चौराहा, कोठापारचा, रामभवन, बहादुरगंज और लोकनाथ होते हुए भारती भवन, मालवीय नगर में संपन्न हुई। संचालन महामंत्री संतोष यादव ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।