{"_id":"6aa84e9461c6b030660c14bf","slug":"video-youth-goes-missing-after-going-for-swim-with-friends-in-agra-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो निकले बाहर; एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो निकले बाहर; एक लापता
आगरा के फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार के तीन दोस्त सोमवार की दोपहर यमुना नदी में नहाते समय डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, जबकि ओमकार ( 15) डूब गया, जिसका कुछ पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर ओमकार की तलाश की। तेज बहाव के कारण किशोर मिल नहीं सका। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। मां की रो-रोकर हालत खराब है।
गांव पारौली सिकरवार निवासी ओमकार (17) पुत्र सपताराम सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के ही सरवन (18) पुत्र राकेश और बंटू (20) पुत्र बालकिशन (20) के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन ओमकार गहरे पानी में समा गया। किशोर के डूबने पर दोनों ने शोर मचाया। इससे आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से ओमकार की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोर देर शाम तक नदी में तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। परिजन के मुताबिक ओमकार ने इसी वर्ष कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।