फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food department gets sweets destroyed over suspicion of adulteration

बीमार कर देगी ऐसी मिठाई: रसमलाई में दुर्गंध, मिल्क केक पर चिपकी दिखी मक्खी; खाद्य विभाग ने कराई नष्ट

Sun, 01 Nov 2026 08:44 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Nov 2026 08:44 AM IST
सार

मिल्क केक को ढककर नहीं रखा गया था। इससे मिल्क केक पर मक्खी लगी थीं, कई मरी हुई चिपकी भी थीं। ऐसी गंदगी देख 20 किलो मिल्क केक नष्ट कराया गया। 

विज्ञापन
Food department gets sweets destroyed over suspicion of adulteration
खाद्य विभाग की टीम ने लिए सैंपल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को घटिया गुणवत्ता और गंदगी मिलने पर 25 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई। इसमें रसमलाई में दुर्गंध आ रही थी। मिल्क केक पर मक्खी चिपकी दिखी। दुकानदार को नोटिस देकर विभिन्न सामग्री के 14 नमूने लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रुनकता स्थित एआईएन स्वीट्स एंड डेयरी की जांच में काफी गंदगी मिली। यहां रसमलाई में दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध मिटाने के लिए एसेंस डालकर बेचने की आशंका मिली। पांच किलो रसमलाई नष्ट करा दी गई। यहां से रसमलाई, खोआ-बेसन के लड्डू का भी नमूना लिया गया है।
विज्ञापन


मधुनगर स्थित गोस्वामी मिष्ठान भंडार की जांच में साफ-सफाई चौपट मिली। मिल्क केक को ढककर नहीं रखा गया था। इससे मिल्क केक पर मक्खी लगी थीं, कई मरी हुई चिपकी भी थीं। ऐसी गंदगी देख 20 किलो मिल्क केक नष्ट कराया गया। यहां से छेना के दो और मिल्क केक का नमूना भी लिया। मुस्तफा क्वार्टर स्थित चौधरी डेयरी से मिश्रित दूध, पुलिस चौकी पंजाब स्वीट्स हाउस सोनपापड़ी का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित बस स्टैंड के पास पचौरी मिष्ठान भंडार से पेड़ा, अन्नपूर्णा स्वीट से मिल्क केक का नमूना लिया। शाहगंज क्षेत्र स्थित आशीष खंडेलवाल के प्रतिष्ठान से घी, भगवान टॉकीज चौराहा स्थित प्रतिष्ठान से मीठी बूंदी, बूंदी के लड्डू, नगला पदी के हरिशंकर मिष्ठान भंडार से इमरती का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट में फेल आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यहां करें शिकायत
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मिलावटी, नकली और घटिया सामग्री के लिए टोल फ्री नंबर 18001805533 पर कोई भी शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed