{"_id":"6ae6d0e5cbf72ce20b03fa94","slug":"wife-gave-poison-to-her-husband-in-mainpuri-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जहर देकर कमरे में बंद कर गई पत्नी, दो बच्चों को लेकर हुई गायब; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जहर देकर कमरे में बंद कर गई पत्नी, दो बच्चों को लेकर हुई गायब; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक
Sun, 01 Nov 2026 11:11 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनुपरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनुपरी
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:11 AM IST
सार
यूपी के मैनपुरी जिले में चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। कमरे में पति तड़पता हुआ मिला, पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर गायब हो गई। परिजन ने पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना में शनिवार शाम एक महिला पति को जहर देने के बाद कमरा बंद कर दो बच्चों को लेकर चली गई। कुछ देर बाद परिजन को जानकारी हुई तो आनन-फानन युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
माहल्ला चौथियाना राजा पेंटर वाली गली में निवास कर रहा शिवम दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। तीन भाइयों के साथ एक ही घर में रहता है। पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता है। शनिवार शाम को जब मां ने कमरे में कुंडी बाहर से बंद देखी तो घबरा कर दरवाजा खोला। अंदर देखा तो बेटा शिवम दर्द से छटपटा रहा था। पत्नी व दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने बताया कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है या खिलाया गया है। जिसके बाद शिवम की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।