Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of female police constable found hanging in a government quarter in Agra

शादी की जिद, भाई से विवाद: महिला सिपाही ने इसलिए दी जान, मां-बाप नहीं, सुसाइड नोट में बताया इन्हें जिम्मेदार

Sun, 01 Nov 2026 09:54 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Nov 2026 09:54 AM IST
सार

आगरा के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस की शुरुआती जांच में कई चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Body of female police constable found hanging in a government quarter in Agra
महिला सिपाह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहने वाली एसीपी कार्यालय में तैनात महिला मुख्य आरक्षी आरती (30) ने फंदे लगाकर जान दे दी। कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो शव लटका मिला। आधे पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या के लिए शादी के विवाद में भाइयों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन


महिला सिपाही पिछले एक माह से अवकाश पर थी। उन्नाव जिले के थाना बीघापुर के ग्राम बिहारीखेड़ा निवासी आरती 2018 बैच की थीं। वह पूर्व में थाना लोहामंडी और वर्तमान में एसीपी प्रीता के कार्यालय में तैनात थीं। अक्तूबर के पहले सप्ताह ही आरती ने एक माह की छुट्टी ली थी। 4 नवंबर को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। करवाचौथ की रात से वह आवास से बाहर नहीं निकलीं। पड़ोसियों को उनका व्यवहार कुछ दिनों से अजीब लग रहा था। पड़ोसियों ने शनिवार सुबह दरवाजा खटकाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर 112 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना शाहगंज का फोर्स मौके पर पहुंचा और वीडियोग्राफी के साथ दरवाजा तोड़ा। अंदर पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे से शव लटका मिला। दुपट्टा फंसने से शव जमीन पर गिर गया था। बेड पर सुसाइड नोट मिला। फॉरेंसिक टीम उसकी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजन को सूचना दी गई। दोपहर तीन बजे के करीब पिता महादेव प्रसाद और भाई मनीष आगरा आए। पोस्टमार्टम के बाद महिला सिपाही का शव पुलिस लाइन लाया गया। अंतिम सलामी के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गांव रवाना हो गए।

 
विज्ञापन

शादी का विवाद बना मौत की वजह
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में महिला सिपाही ने लिखा है कि परिजन उनकी शादी अपनी मर्जी से कराना चाहते थे। वह परिवार की मर्जी से शादी नहीं करना चाहती थीं। इस बात पर भाइयों से विवाद होता था। पहले मां मिलने आती थीं, अब नहीं। कुछ समय से वह अवसाद में थी। कुछ दिन पहले भाई आए थे और शादी के बारे में विवाद कर उनका मोबाइल लेकर चले गए। इसके बाद से वह और परेशान हो गईं। महिला सिपाही ने माता-पिता को छोड़कर परिवार के अन्य सदस्यों को मौत का जिम्मेदार बताया है।

 
विज्ञापन

घर पर मिला टिकट, कहीं जाने की पुष्टि नहीं
महिला सिपाही के आवास की जांच में पुलिस को कमरे से एक टिकट मिला है। वह उस टिकट पर बाहर गई थीं या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इतनी लंबी छुट्टी के बाद भी सरकारी आवास में रहने का कारण पुलिस पारिवारिक विवाद ही मान रही है।

 

आत्महत्या एक दिन की बात नहीं होती
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के निदेशक प्रो. दिनेश राठौर ने बताया कि आत्महत्या एक गंभीर विषय है, इसे किसी विशेष व्यवसाय, समाज या प्रोफेशन से नहीं जोड़ सकते। यह एक दिन की बात भी नहीं होती। तनाव और अवसाद दोनों मानसिक रोग के लक्षण हैं। यही इसकी वजह भी हैं। पीड़ित 90 प्रतिशत में मानसिक स्वास्थ्य और इसमें भी 80 प्रतिशत में अवसाद के लक्षण होते हैं। 70 प्रतिशत को तो इसका पता ही नहीं चल पाता। लिहाजा वे इलाज नहीं कराते। लंबे समय उदास रहना, चिड़चिड़ापन होना, नींद न आना, याददाश्त कमजोर होना, शरीर में ताकत की कमी महसूस होना। जीवन में पहले जैसी बात न रहना, एकाकी होना यह सब इसके लक्षण हैं। ऐसे में मनोचिकित्सक से तुरंत संपर्क करें। दिक्कत होने पर टेलीमानस के नंबर 14416 पर फोन करें। यह सुविधा 24 घंटे की है।

पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम कराया, परिजन शव लेकर रवाना हुए हैं। कोई शिकायत नहीं मिली है। फॉरेंसिक टीम और थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। -रवींद्र कुमार, डीसीपी सिटी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed