{"_id":"6ab566e6085aaefbbf0d6f59","slug":"video-young-man-drowns-after-getting-trapped-in-deep-pit-while-bathing-in-yamuna-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना में नहाते समय गहरे गड्ढे में फंसा युवक, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना में नहाते समय गहरे गड्ढे में फंसा युवक, डूबने से मौत
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के स्ट्रैची ब्रिज के नीचे बुधवार सुबह यमुना नदी में नहाते समय एक युवक गहरे गड्ढे में फंस गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खंदौली थाना क्षेत्र के पीलीपोखर निवासी शेर सिंह (45) एत्माद्दौला के मोती महल क्षेत्र में रिश्तेदारी में आया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह स्ट्रैची ब्रिज के नीचे यमुना में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर गहरे गड्ढे में चला गया और वह पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर युवक को बाहर निकाल सके। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि नहाते समय डूबने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।