{"_id":"6ab566f4d588a5621808d339","slug":"video-woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-son-alleges-police-took-her-to-police-station-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटे ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मां को थाने ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, बेटे ने पुलिसकर्मियों पर लगाया मां को थाने ले जाने का आरोप
आगरा-हाथरस हाईवे पर गश्त के दौरान चीता मोबाइल पर तैनात कार सवार सिपाहियो को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के हादसे में घायल नेकपुर निवासी प्रेमलता (40) की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के 17 वर्षीय बेटे यश ने आरोप लगाया कि हादसे से पहले शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिसकर्मी हर्ष और हरीश उसके घर नेकपुर पहुंचे थे उन्होने वताया था की उनकी वाइक के किस्त वकाया है उसकी मां को थाने ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे। यश ने बताया कि हादसे के बाद उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यश के मुताबिक, उसके पिता धर्मवीर की करीब पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब मां की मौत के बाद उसके और उसकी छोटी बहन पायल के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। यश ने कहा कि पहले पिता और अब मां के चले जाने से परिवार में दोनों भाई-बहन ही रह गए हैं। ऐसे में उनके पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी किसके सहारे पूरी होगी, यह उनके सामने बड़ा सवाल है। पुलिस हादसे में मृत सिपाही हर्ष तोमर के मामले में अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।