{"_id":"6ab6bb86db10a69baa01ad2c","slug":"video-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-delhi-three-years-after-love-marriage-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रेम विवाह के तीन साल बाद दिल्ली में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रेम विवाह के तीन साल बाद दिल्ली में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार में मंगलवार को कविता (25) का शव प्रथम तल स्थित घर में पड़ा मिला था। उसके गले में चुन्नी का फंदा कसा था। कट का निशान लगा था। बेरहमी से मारी गई कविता का शव देख भाई अभिषेक की रूह कांप गई। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को पति नंदगवा निवासी कुलदीप नहीं मिला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पुलिस को शक है कि पति ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जरार के शिशुपाल सिंह की बेटी कविता ने करीब 3 साल पहले नंदगवा के रहने वाले कुलदीप से प्रेम विवाह किया था। फिरोजाबाद की रिश्तेदारी में आते जाते कुलदीप और कविता एक दूसरे के संपर्क में आए थे। दोनों के दो बच्चे दो साल की बेटी और दो माह का बेटा है। कविता का भाई उनके साथ रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है। अभिषेक ने पुलिस को बताया मंगलवार सुबह कोचिंग के लिए घर से निकला था। रात में वापस लौटने पर कविता का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। कविता के गले पर धारदार हथियार के प्रहार से हुए कट का निशान था। गले में चुन्नी का फंदा कसा था। घर पर दीपक और बेटी नहीं मिले। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंचे पिता शिशुपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कुलदीप और उसके परिजन 20 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन जरार आए और बुधवार देर शाम गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।