{"_id":"6ab66d1e0854fbbb42094ebc","slug":"video-anganwadi-workers-displayed-nutritious-dishes-in-competition-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शित किए पाैष्टिक व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शित किए पाैष्टिक व्यंजन
मथुरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले पोषाहार से विभिन्न पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य पोषाहार के बेहतर उपयोग के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यकत्रियों ने पोषाहार से तैयार व्यंजनों की प्रस्तुति देकर अपनी पाक कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधायक पूर्ण प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, महिला महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी, कृष्णानगर मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र सिंह और डिप्टी सीएमओ रोहतास मीणा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।