{"_id":"6ab66d10a454f3db330a8608","slug":"video-hut-set-on-fire-amidst-land-dispute-in-basauni-in-agra-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाह में जमीनी विवाद में लगाई झोपड़ी में आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाह में जमीनी विवाद में लगाई झोपड़ी में आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई
आगरा के बाह के बासौनी के कुंवर खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे प्रेम सिंह के घर पर पड़े छप्पर और झोपड़ी धधक उठे। जमीनी विवाद में आखिरकार आग किसने लगाई? पुलिस जांच में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाई थी। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिनमें आग की लपटें उठने के वक्त बीहड़ क्षेत्र से जेसीबी भी निकलती हुई दिखी है। जिसे कुछ लोग रोकने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग की लपटें बुझाने की कोई कोशिश करता हुआ नहीं दिख रहा। आग से झोपड़ी, छप्पर, चारपाई आदि सामान जल कर नष्ट हो गया। पुलिस के मुताबिक पैमाइश में एक पक्ष को कम जमीन मिली थी। उसी की बौखलाहट में झोपड़ी और छप्पर में आग लगाई है। कुंवर खेडा के प्रेम सिंह एवं बाले की गढ़ी के राजवीर सिंह के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। जमीन को जोतने के लिए राजवीर सिंह ने पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। दूसरी ओर कुंवर खेडा के प्रेम सिंह ने एसडीएम से की शिकायत में कहा है कि 16 जून 2010 में उसे पाैधरोपण पट्टा आवंटित हुआ था। जिस पर वह दो नये कमरों का निर्माण करा रहा है। 4-5 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल का निर्माण हो चुका है। पड़ोसी निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराए जाने, निर्माण में हस्तक्षेप रोके जाने, पाैधरोपण के पट्टे में खड़े पेड़ कटवाने के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक दिनेश अग्रवाल, क्षेत्रीय लेखपाल संदीप, अमित मौके पर पहुंचे थे। जमीन की पैमाइश के बाद सहमति बनने पर मुड्डी के लिए जेसीबी आई थी। बासौनी पुलिस के मुताबिक पैमाइश के बाद जिसके हिस्से में जमीन कम आई, उसने क्षुब्ध होकर अपने छप्पर और झोंपड़ी में आग लगाई है। एसडीएम बाह विनोद कुमार ने बताया कि जमीन की पैमाइश के बाद आगजनी की सूचना मिली है। वह मौके पर पहुंच रहे हैं। जांच के आधार पर विधिक कार्यवाही होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।