{"_id":"6a677cb2ef64a1f4d30fb53c","slug":"video-vitamin-and-calcium-deficiencies-and-obesity-are-causing-arthritis-in-young-people-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विटामिन-कैल्शियम की कमी, मोटापा से युवाओं को गठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विटामिन-कैल्शियम की कमी, मोटापा से युवाओं को गठिया
विटामिन डी, कैल्शियम की कमी और बढ़ता वजन युवाओं के जोड़ों को कमजोर कर रहा है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से गठिया की दिक्कत बन रही है। बीमारी से बचाव के लिए आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी अगले महीने से आगरा मूव्स बेटर अभियान शुरू करेगा। जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को जानकारी दी जाएगी। हरीपर्वत स्थित होटल में बैठक करते हुए सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि मोटापा, व्यायाम न करना, फास्टफूड और खराब दिनचर्या के कारण युवाओं में जोड़ दर्द, सूजन और मांसपेशियों की परेशानी मिल रही है। 30-35 की उम्र में भी गठिया मिल रही है। महिलाओं की संख्या अधिक बढ़ रही है। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि चार अगस्त से राष्ट्रीय बोन एंड जॉइंट दिवस से आगरा मूव्स बेटर अभियान शुरू कर रहे हैं। इसमें कॉलेज, सोसाइटी, पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। अभियान के अध्यक्ष डॉ. डीवी शर्मा ने बताया कि इसमें खानपान, व्यायाम और वजन नियंत्रित रखने आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. अशोक विज, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. संजीव बोरा, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. मनोज शर्मा और डॉ. मानवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।