{"_id":"6a75d33b6a4b5aab7d06eafd","slug":"video-villagers-staged-protest-over-waterlogging-in-agra-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिढ़ाकुर में तालाब में गिरकर महिला घायल, ग्रामीणों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिढ़ाकुर में तालाब में गिरकर महिला घायल, ग्रामीणों ने किया अर्धनग्न होकर प्रदर्शन
आगरा के बिचपुरी के गांवों में जलभराव मिलने पर एडीओ पंचायत को जिम्मेदार ठहराने के सीडीओ के आदेश के बावजूद मिढ़ाकुर कस्बे में हालात नहीं सुधरे हैं। बारिश के बाद बिजलीघर वाले तालाब का पानी सड़क पर भर गया है, जबकि दाऊजी मंदिर वाले तालाब का पानी गलियों से होते हुए घरों की दहलीज तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार शाम बिजलीघर वाले तालाब में पैर फिसलने से एक महिला गिर गई। समस्या से नाराज लोगों ने शुक्रवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने जिला पंचायतराज अधिकारी को गांवों में जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखने और जल निकासी के इंतजाम कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लंबे समय तक जलभराव रहने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) को जिम्मेदार ठहराने की बात कही थी। इसके बावजूद मिढ़ाकुर में तालाबों का पानी सड़क और गलियों में भरा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कस्बा निवासी सितारा बिजलीघर वाले तालाब के पास से गुजर रही थीं। सड़क पर भरे पानी के कारण पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरीं। यह देख स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से उन्हें बाहर निकाला। परिजन उन्हें बिचपुरी स्थित निजी अस्पताल ले गए। रात करीब आठ बजे हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन के अनुसार अब उनकी हालत में सुधार है। उधर, दाऊजी मंदिर वाले तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर गया है। दाऊजी मंदिर और शिव मंदिर के आसपास पानी जमा होने के साथ ही कई घरों की दहलीज तक पानी पहुंच गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे स्थानीय लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष बारिश के बाद तालाब का पानी गलियों में भर जाता है। शिकायतों के बावजूद अब तक जल निकासी का स्थायी इंतजाम नहीं कराया गया है। लोगों ने प्रशासन से तालाबों के पानी की निकासी और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन में पूर्व प्रधान दौलतराम, रामवीर पटेल, महेंद्र सिंह, शरीफ खान, भीकम सिंह, मुकीम खान और विजेंद्र सिंह शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।