{"_id":"6abe378f4258cb4ebb0720bf","slug":"video-units-removed-from-ration-card-following-complaint-of-under-weighing-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घटतौली की शिकायत पर राशन कार्ड से काट दिए यूनिट, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घटतौली की शिकायत पर राशन कार्ड से काट दिए यूनिट, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत
आगरा के बाह में घटतौली की शिकायत पर राशन कार्ड से यूनिट कटवाने का आरोप सन्नपुरा गांव के कोटेदार पर लगा है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। सन्नपुरा के सियाराम का आरोप है कि उसके राशन कार्ड में 6 यूनिट थे, प्रति यूनिट आधा किलो राशन देने की कोटेदार की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत के बाद उसके 5 यूनिट कटवाने का आरोप लगाया है। मनोज कुमार के 4 यूनिट में से 2 यूनिट कटवा दिए हैं। परमानंद, पुरषोत्तम, दीपेश के राशन कार्ड से भी यूनिट कटवाए गए हैं। सियाराम ने शिकायत में कहा है कि पूरे गांव को प्रति यूनिट 5 किलो की बजाय साढ़े 4 किलो राशन दिया जा रहा है। जिसने भी शिकायत की है। उसके कार्ड से यूनिट काटे गये हैं। कोटेदार रामवरन ने बताया कि नियमानुसार राशन का वितरण किया जा रहा है। यूनिट कटवाने का आरोप असत्य एवं निराधार है। वहीं ग्राम प्रधान बलवीर सिंह ने बताया कि कोटेदार की राशन वितरण की कोई शिकायत नहीं है। आपसी द्वेष की बजह से शिकायत की गई होगी। यूनिट घटाने और बढ़ाने में कोटेदार का कोई भूमिका नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।