{"_id":"6ac601d2899b0e6db7078714","slug":"video-tulsi-saligram-wedding-held-amid-vedic-chants-devotees-gather-in-large-numbers-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वैदिक मंत्रों के बीच हुआ तुलसी-सालिग्राम विवाह, भजन-मंगल गीतों से गूंजा मंदिर, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वैदिक मंत्रों के बीच हुआ तुलसी-सालिग्राम विवाह, भजन-मंगल गीतों से गूंजा मंदिर, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालु
आगरा। भावना एस्टेट स्थित श्री भावनेश्वरनाथ मंदिर में बुधवार को तुलसी-सालिगराम विवाह का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान सालिग्राम और माता तुलसी का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। विवाह के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने तुलसी माता और भगवान सालिगराम की पूजा-अर्चना कर विवाह की रस्मों में भाग लिया। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह की विभिन्न रस्में पूरी कराईं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गीत और भजन प्रस्तुत किए। विवाह के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने नवविवाहित तुलसी-सालिग्राम से सुख-समृद्धि की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।