{"_id":"6a93e99ef95716c90e065454","slug":"video-swine-flu-alert-in-agra-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वाइन फ्लू को लेकर आगरा में अलर्ट, डॉक्टरों को दिया प्रशिक्षण, पांच हजार टैबलेट का ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वाइन फ्लू को लेकर आगरा में अलर्ट, डॉक्टरों को दिया प्रशिक्षण, पांच हजार टैबलेट का ऑर्डर
लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। इसमें गंभीर लक्षण मिलने वाले मरीजों की ही स्वाइन फ्लू जांच के आदेश दिए गए। इलाज के लिए टैमीफ्लू की पांच हजार टैबलेट शासन से मांगी गई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने पर तैयारी की जा चुकी हैं। एसएन और जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। शासन से आई गाइडलाइन के बारे में सीएचसी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर बता दिया है। इसमें सांस उखड़ने, छाती में दर्द होने समेत अन्य गंभीर लक्षण होने पर ही जांच कराने को कहा है। इसकी सूचना भी देनी होगी। आईएमए को भी गाइडलाइन भेजी है, जिसमें पैथोलॉजी की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने, अस्पताल में मरीज भर्ती होने की जानकारी देनी होगी। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि स्वाइन फ्लू सामान्य वायरल फीवर है। अन्य बीमारी से ग्रसित, गंभीर लक्षण या फिर दिल्ली से यात्रा करके आए हैं तो ऐसी स्थिति में जांच करानी है। स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने पर कंट्रोल रूम के 9458569043 और 0562-260412 (सुबह 10 से शाम पांच बजे तक) पर जानकारी दे सकते हैं। मौके पर रैपिड रिस्पांस टीम भी पहुंचेगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि चिकित्सकों को गाइडलाइन से अवगत करा दिया है। मरीज के इलाज और पुष्टि होने पर विभाग को जानकारी भी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।