बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students frustrated with the Dr Bhimrao Ambedkar University system in Agra

VIDEO: विश्वविद्यालय के सिस्टम से परेशान छात्र, पास होने के बाद भी लगा रहे चक्कर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:00 PM IST
Students frustrated with the Dr Bhimrao Ambedkar University system in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी छात्रों की आगे की पढ़ाई पर भारी पड़ रही है। री एग्जाम देकर विषय उत्तीर्ण करने के बाद भी अंकपत्र में परिणाम अपडेट नहीं होने से छात्र-छात्राएं डिग्री पूरी करने के बावजूद आगे के पाठ्यक्रमों में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे ही चार मामले सामने आए हैं, जिनमें छात्र हर सप्ताह विश्वविद्यालय के चक्कर लगाकर आवेदन दे रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बीएससी एग्रीकल्चर के 2022-26 बैच के छात्र अंशुल के द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर में एक विषय में फेल कर दिया था। उसने दो बार री एग्जाम दिया, लेकिन परिणाम अपडेट नहीं हुआ। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद उसने विश्वविद्यालय में परिणाम सुधारने के लिए आवेदन दिया। कई चक्कर लगाए, अब परिणाम में सुधार करने के बजाय अंशुल को 2 अन्य सेमेस्टर में भी उसे अनुत्तीर्ण दर्शा दिया गया। अब वह पहले की समस्या के साथ नई गड़बड़ी दूर कराने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहा है। बैकुंठी डिग्री कॉलेज की छात्रा मोनिका ने बीए पूरा कर लिया है। उसके द्वितीय सेमेस्टर में एक विषय में अनुत्तीर्ण परिणाम आया था। उसने पुनर्परीक्षा दी और विषय उत्तीर्ण कर लिया, लेकिन आज तक परिणाम अपडेट नहीं हुआ। उसके पास अभी भी वही अंकपत्र है, जिसमें संबंधित विषय में अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है। इसी अंकपत्र के आधार पर बीटीसी में प्रवेश लेने के बाद अनुत्तीर्ण दर्ज होने के कारण उसका प्रवेश निरस्त कर दिया गया। अब वह परिणाम संशोधन के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रही है। आगरा कॉलेज की रेनू वर्मा ने बीए पूरा कर लिया है। उसके द्वितीय सेमेस्टर में एक विषय में ग्रेड संबंधी समस्या थी। उसने परीक्षा दी और उत्तीर्ण भी हुई, लेकिन परिणाम अभी तक अपडेट नहीं किया गया। परिणाम में सुधार नहीं होने के कारण वह एमए में प्रवेश नहीं ले पा रही है। आगरा कॉलेज की ही जागृति ने बीए किया है। उसके द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर में विषयों का परिणाम अनुत्तीर्ण दर्शाया गया था। छात्रा ने संबंधित परीक्षाएं दीं, लेकिन परिणाम अब तक अपडेट नहीं हुआ। इसके कारण वह भी आगे किसी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले पा रही है। हर सप्ताह आवेदन, समाधान का इंतजार चारों छात्रों का कहना है कि वे परिणाम सुधार के लिए विश्वविद्यालय में लगातार आवेदन दे रहे हैं और हर सप्ताह चक्कर लगा रहे हैं। परीक्षा देने और उत्तीर्ण होने के बावजूद अंकपत्र में परिणाम अपडेट नहीं होने से उनकी आगे की पढ़ाई और करियर प्रभावित हो रहा है। छात्रों की मांग है कि उनके परीक्षा रिकॉर्ड की जांच कर परिणाम तत्काल संशोधित किए जाएं और संशोधित अंकपत्र उपलब्ध कराया जाए। छात्रों का सवाल है कि परीक्षा पास करने के बाद भी यदि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में परिणाम दर्ज नहीं होगा तो वे अपनी योग्यता साबित करने के लिए किस दस्तावेज का सहारा लें। छात्रों ने विश्वविद्यालय से मामले में जल्द कार्रवाई कर परिणाम दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आरक्षण के विरोध में चल रहे धरने में शामिल युवाओं को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के पास जाएंगे ब्रजेश पाठक

22 Aug 2026

अलीगढ़ में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद उमस से मिली राहत

22 Aug 2026

कानपुर: घाटमपुर में आपत्तिजनक हालत में देखने पर महिला ने प्रेमी संग खाया जहरीला पदार्थ

22 Aug 2026

कन्नौज सौरिख में रोडवेज बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

22 Aug 2026

स्कूल निरीक्षण के दौरान बवाल, CJP महिला कार्यकर्ता ने लगाए मारपीट के आरोप

22 Aug 2026
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन

बहादुरगढ़ में किसानों की मांगों को लेकर विधायक राजेश जून को सौंपा ज्ञापन, 26 नवंबर से बड़े आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

Video: 19 मेडल जीतने वाली दीप्ति अब मानदेय बढ़ाने के लिए धरने पर

22 Aug 2026

Video: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर केजीएमयू गेट पर एमबीबीएस इंटर्न छात्रों का धरना

22 Aug 2026

Video: खबर छपने के बाद लगा ‘ई-रिक्शा प्रतिबंधित’ बोर्ड, फिर भी नहीं थमा अवैध स्टैंड

22 Aug 2026

क्या फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? हरसिमरत बादल के बयान से बढ़ीं अटकलें

झज्जर में मतदाताओं ने बूथ पर पहुंच कर दर्ज कराए दावे व आपत्तियां, साइट स्लो चलने से हुई परेशानी

पीलीभीत में दो घंटे तक मूसलाधार बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी

22 Aug 2026

हमीरपुर: मनोहर लाल बोले- उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए न किया जाए बाध्य

गोरखपुर के बौद्ध संग्रहालय में सजी अंतर्राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी

22 Aug 2026

विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर योजनाबद्ध तैयारी की दी सीख

22 Aug 2026

सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा के बयान से भड़के चरणजीत चन्नी

अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में गोंडा में सदर तहसील में प्रदर्शन

22 Aug 2026

अंबेडकरनगर में सभी तहसीलों में लेखपालों ने किया प्रदर्शन, थाना समाधान दिवस का बहिष्कार

22 Aug 2026

सिरमौर: संदीप कश्यप बोले- नाहन में 5 से 7 सितंबर तक होगी राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप

22 Aug 2026

सोलन: राजेंद्र राणा बोले- कांग्रेस सिंगल मैन सरकार, मंत्रियों की नहीं हो रही सुनवाई

22 Aug 2026

नाहन: राष्ट्रगीत मामले पर सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर साधा निशाना

22 Aug 2026

निकाय चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, जयपुर समेत 10 शहरों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी

22 Aug 2026

विद्यालय की जर्जर छत और हादसे की आशंका के चलते डीएम से मिले ग्रामीण

22 Aug 2026

अयोध्या में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर से ककराही में बिजली संकट, उपकेंद्र पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

22 Aug 2026

प्राइमरी स्कूल में बैगलेस डे की धूम, बनकटी चक में बच्चों ने किया डांस

22 Aug 2026

बौद्ध संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी शुरू, कुलपति पूनम टंडन ने किया निरीक्षण

22 Aug 2026

लेखपाल संघ का प्रदर्शन, कार्रवाई का विरोध

22 Aug 2026

बांसगांव तहसील में लेखपालों का धरना, बोले- कैमरे की रिकॉर्डिंग से हो निष्पक्ष जांच

22 Aug 2026

सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में 600 से अधिक परिवारों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

22 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed