{"_id":"6a89629637ef200a1e0817e6","slug":"video-voters-in-jhajjar-visited-polling-booths-to-file-claims-and-objections-slow-website-performance-caused-inconvenience-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में मतदाताओं ने बूथ पर पहुंच कर दर्ज कराए दावे व आपत्तियां, साइट स्लो चलने से हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में मतदाताओं ने बूथ पर पहुंच कर दर्ज कराए दावे व आपत्तियां, साइट स्लो चलने से हुई परेशानी
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के लिए जिलाभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन शनिवार को बीएलओ दिन भर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे और नागरिकों से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की। यह विशेष अभियान रविवार, 23, 29 और 30 अगस्त को भी जारी रहेगा। पहले दिन हीं साइट स्लो चलने के कारण बीएलओं को परेशानी का सामना करने पड़ा। अधिकतर लोगों के फॉर्म भरवाकर रख लिए गए ताकि उनको बाद में ऑनलाइन किया जा सके। हालांकि साइट स्लो चलने के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के साथ-साथ नाम और अन्य विवरण की भी जांच करे। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। नागरिक और पात्र मतदाता इस दौरान मतदाता सूची की जांच करने के साथ-साथ नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन या अपात्र नाम हटाने संबंधी आवेदन एवं आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।