{"_id":"6ab23ab14e26aec4580df6b3","slug":"video-special-cleanliness-drive-conducted-at-stations-and-on-trains-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्टेशनों और ट्रेनों में चला विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्टेशनों और ट्रेनों में चला विशेष सफाई अभियान
आगरा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आगरा मंडल में स्टेशनों और ट्रेनों में दो दिवसीय विशेष सफाई एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सफाई व्यवस्था, मशीनी उपकरणों, और कर्मचारियों के सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच करने के साथ-साथ यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 2 अक्तूबर तक स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम के तहत यह अभियान संचालित किया जा रहा है। सोमवार को प्रमुख स्टेशनों पर मशीनों व उपकरणों की कार्यशीलता और सफाई कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा परिसरों को पूरी तरह प्लास्टिक-मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।