{"_id":"6ae028427659c1cae40b72c7","slug":"video-sp-candidate-akash-agrawal-accuses-bjp-of-misusing-government-machinery-ahead-of-mlc-vote-counting-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग
आगरा समेत 12 जिलों के 412 मतदान स्थलों पर 23 और 26 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद मंगलवार सुबह नवीन गल्ला मंडी, फिरोजाबाद रोड पर मतों की गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। बैलट बॉक्स स्ट्रांग रूम से बाहर निकालकर स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए बनाई गई 14-14 टेबल पर मतपत्र निकालकर बंडल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतगणना की इस प्रक्रिया के बीच समाजवादी पार्टी के शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने प्रशासनिक अमले और सत्तारूढ़ दल पर बड़ा हमला बोला है।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों और मैनुअल के अनुसार निष्पक्ष व ईमानदारी से काउंटिंग होनी चाहिए, बिना किसी लाठीचार्ज या एजेंटों को भगाए प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक और आरओ (RO) पूरी तरह से मौन बने हुए हैं।
डॉ. अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल का हवाला देते हुए भाजपा पर तंज कसा और कहा कि वहां की गई घटनाओं की बात की जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन के साए में सत्ता पक्ष द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता और मतदाता सब देख रहे हैं, और निर्वाचन नियमों का पालन पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।