{"_id":"6ae6dbb6ad4a5cc6370c1f3e","slug":"video-sarvajan-sanatan-party-will-contest-elections-for-403-assembly-seats-in-up-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'धर्म और जातिवाद की राजनीति नहीं, भारत के पुनर्निमाण का समय'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'धर्म और जातिवाद की राजनीति नहीं, भारत के पुनर्निमाण का समय'
देश की राजनीतिक पार्टियां धर्म व जाति के नाम पर विभाजनकारी राजनीति करती हैं। लेकिन अब समय भारत के पुनर्निमाण के लिए राजनीति का हैं। इसके लिए सर्वजन सनातन पार्टी (ससपा) का उदय हुआ है। वह सर्वजन सनातन की विचारधारा पर इन पार्टियों के बीच राजनीति विकल्प बन रही है। यह कहना पूर्व सीबीआई निदेशक व सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.नागेश्वर राव का था। वह संजय प्लेस स्थित एक होटल में शनिवार को प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्वजन सनातन की विचारधारा पर ससपा ने आगरा से अपनी राजनीतिक गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत कर दी है। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारत को ऐसे राजनीतिक विकल्प की आवश्यकता है, जो देश की सांस्कृतिक चेतना, सनातन मूल्यों और राष्ट्र के समग्र विकास को केंद्र में रखकर कार्य करे। ससपा का गठन सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की भावना के साथ समाज के सभी वर्गों के हितों को लेकर आगे बढ़ने के लिए ही हुआ है। भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सनातन जीवन मूल्य पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है। उसके राज में उत्तर प्रदेश गोमांस का सबसे बड़ा निर्यातक है। गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं दे सकी है। हमारी सरकार बनी तो गोमाता को राष्ट़्र माता का दर्जा दिया जाएगा। जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देंगे। आगरा में उद्योग विस्तार के लिए टीटीजेड के बंधिशों के बीच गैर प्रदूषण कारी उद्योंगो को न्यायालय में पैरवी करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रितु राठौर, जिलाध्यक्ष एडवोकेट अरुण पचौरी व वीरेंद्र दुबे व अन्य मौजूद रहे। भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।